फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआरआई में पिंजरे में फंसी मादा गुलदार

Mon, 04 Nov 2013 10:19 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के देहरादून में एक मादा गुलदा पिंजरे में फंस गई। लंबे समय से वह एफआरआई में नजर आ रही थी। बाद वन महकमे की ओर से पिंजरा लगा दिया गया था। उसे वन कर्मियों ने राजाजी पार्क के कांसरो रेंज के जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार एफआरआई वन (अनुसंधान संस्थान परिसर) के आवासीय परिसरों के  समीप मादा गुलदार देखी जा रही थी। इसके कारण स्थानीय लोगों में भय व्याप्त था। इसको लेकर कई पिंजरे लगाए गए थे। रविवार को सुबह छह बजे बंगला नंबर नौ के पास पिंजरे में फंस गया। राउंड के दौरान ने इसे देखा।

इसके बाद उनकी ओर से सूचना एफआरआई के रजिस्ट्रार को दी। रजिस्ट्रार ने वन अधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची। जहां से उसे राजाजी पार्क ले जाकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

 
शव जला दिया
देहरादून। धौलास के समीप एक गांव में आदमखोर बाघ को वन विभाग के शिकारियों ने शनिवार की रात को मार दिया था। उस गुलदार के शव को रविवार सुबह झाझरा रेंज कार्यालय परिसर में पंचनामा करने के बाद जला दिया गया। प्रभागीय वन अधिकारी सुशांत पटनायक ने बताया कि इसको लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें