फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में आपस में भिड़ीं हथिनियां, कटर खिलाने आए कर्मी को उठाकर पटका

Wed, 26 Dec 2018 11:14 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
अपने बाड़े में हथिनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आमडंडा डिपो में दो हथिनियां आपस में भिड़ गईं और चारा खिलाने आए कर्मचारी को भी उठाकर पटक दिया। भिड़ंत में एक हथिनी को चोट भी आई है।

विज्ञापन


डीएफओ बीपी सिंह ने वन्यजीव चिकित्सकों से हथिनियों के व्यवहार पर नजर रख उपचार करने को कहा।

हाईकोर्ट के निर्देश पर कॉर्बेट लैंडस्केप के रिजॉर्टों से नौ अगस्त को मुक्त कराई गईं आठ हथिनियों को रामनगर वन प्रभाग के आमडंडा डिपो में रखा गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

लक्ष्मी नाम की हथिनी ने रानी हथिनी पर हमला कर दिया

मंगलवार सुबह चारा खिलाने आए अशोक कुमार सोलर फेंसिंग के घेरे में जाकर हथिनियों को चारा दे रहा था। इसी दौरान पहले खाने के लालच में लक्ष्मी नाम की हथिनी ने रानी हथिनी पर हमला कर दिया।

इससे लक्ष्मी के ही पैरों में चोट लग गई। रानी ने चारा डाल रहे अशोक को सूंड से उठाकर दूर फेंक दिया। उसके घुटनों में चोट लगी है।

वन कर्मियों ने हथिनियों को अलग कर घायल अशोक को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पशु चिकित्सक आयुष उनियाल, दुष्यंत शर्मा ने घायल हथिनी का उपचार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें