फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो अब महिलाएं दौड़ाएंगी रेलगाड़ी

Wed, 14 May 2014 02:12 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द ही आपको देहरादून स्टेशन से ट्रेन दौड़ाती महिला ड्राइवर नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन


फिलहाल, दो महिला सहायक लोको पायलट (ड्राइवर) को मुरादाबाद मंडल से देहरादून भेजने का प्रस्ताव है। अफसरों को उम्मीद है कि जल्द ही पहली बार दून स्टेशन को महिला लोको पायलट मिल जाएंगी।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, मुरादाबाद में तैनात दो महिला पायलट ने देहरादून स्टेशन के लिए कुछ समय पहले पोस्टिंग मांगी थी। मंडल ने दोनों को देहरादून भेजने के प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन

ट्रेनों में लक्सर तक ड्यूटी देने की योजना

दून स्टेशन के अधिकारियों से भी राय मांगी गई थी। सूत्रों ने बताया कि इन महिला को-पायलटों से फिलहाल देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर और अन्य ट्रेनों में लक्सर तक ड्यूटी देने की योजना है।

बाद में उन्हें दूसरी गाड़ियों में लगाया जा सकता है। हालांकि, देहरादून स्टेशन के अफसर इस बारे में आधिकारिक जानकारी देने से बच रहे हैं।

एक्सप्रेस नहीं दौड़ाएंगे मालगाड़ी के ड्राइवर

मालगाड़ी के लोको पायलट अब देहरादून से एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन नहीं चलाएंगे। रेलवे इसकी तैयारी को अमली जामा पहना रहा है।

इसके लिए आजकल देहरादून में लोको पायलट के तबादले चल रहे हैं। अभी तक छह पायलट और को पायलटों के तबादले की खबर है।

अप्रैल माह में ‘अमर उजाला’ ने दून स्टेशन पर एक्सप्रेस के लोको पायलट की कमी को प्रमुखता से उठाया था। बताया गया था कि मालगाड़ी के ड्राइवरों से नियम विरुद्घ एक्सप्रेस और पैसेंजर गाड़ियां चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों ने लिया संज्ञान

मुरादाबाद रेल मंडल अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लिया है। देहरादून स्टेशन पर दो एक्सप्रेस, दो पैसेंजर गाड़ियों के ड्राइवर के अलावा दो सहायक लोको पायलट भी ट्रांसफर होकर आए हैं।

मालगाड़ी ड्राइवरों को दूसरी जगह भेजा जा रहा है। मालगाड़ी के कुछ ड्राइवरों के अनुभव को देखते हुए पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए प्रशिक्षण और तकनीकी दक्षता की परीक्षा ली जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें