मौसम विभाग के अनुसार, पिछले दस वर्षों के दौरान फरवरी में सबसे अधिक बारिश वर्ष 2013 में हुई थी, उस समय 190.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। जबकि वर्ष 1961 में 212.9 मिमी बारिश रिकार्ड की गई थी। यह अब तक सबसे ज्यादा बारिश रिकार्ड है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में बारिश का अच्छा सिस्टम बना हुआ है। फरवरी अंत तक एक-दो दौर की बारिश और हो सकती है।
फरवरी में हुई जिलेवार बारिश
जिला बारिश (मिमी में)
अल्मोड़ा 145.8
बागेश्वर 135
चमोली 200
चंपावत 92
देहरादून 158.7
पौड़ी 130.5
टिहरी 225.5
हरिद्वार 90.7
नैनीताल 117.9
पिथौरागढ़ 186.5
रुद्रप्रयाग 210.6
यूएस नगर 47
उत्तरकाशी 214.4