देहरादून पुलिस ने एक फौजी को उसके दो दोस्तों के साथ गिरफ्तार किया है। बताया गया कि आरोपी फौजी चोरी का गैंग चलाता था। देहरादून की प्रेम नगर पुलिस ने सोमवार को आरोपी को दो स्टूडेंट साथियों के साथ दबोचा।
तीनों ने मिलकर देहरादून के प्रेमनगर इलाके के हॉस्टल में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। आर्मी का जवान, अपने दो दोस्तों के साथ चोरी की घटना को अंजाम देता था।
2014 में कैंट थाने से 11 लैपटॉप और 7 मोबाइल चोरी के मामले में आरोपी जेल जा चुका है। दोनों साथी स्टूडेंट के पिता भी फौजी हैं।