फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल की बेटी संग पुलिस से इच्छा मृत्यु मांग रहा मजबूर पिता, वजह भावुक कर देगी

Wed, 24 Jan 2018 11:06 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खटीमा
विज्ञापन
Euthanasia
विज्ञापन

एक मजबूर पिता ने अपनी छह साल की बेटी के साथ पुलिस से इच्छा मृत्यु की मांग की है। इसके पीछे की वजह आपको भावुक कर देगी। एक व्यक्ति ने एसडीएम विजयनाथ शुक्ल को प्रार्थनापत्र देकर अपनी छह वर्षीय पुत्री के साथ इच्छा मृत्यु की अनुमति देने की मांग की है।

विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी लापता है। पुलिस उसकी पत्नी को खोजकर नहीं दे रही है और वह बीमार रहता है और उसके बाद उसकी पुत्री की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। एसडीएम ने पुलिस को पीड़ित की पत्नी की तलाश करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

death
छिनकी फार्म निवासी हरीश मेहरा हाल निवासी नानकमत्ता ने एसडीएम को सौंपे प्रार्थनापत्र में कहा कि उसकी पत्नी कहीं चली गई है जिसकी शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने उसकी पत्नी की गुमशुदगी तो दर्ज कर ली है लेकिन वह उसका पता नहीं लगा रही है।

यह भी कहा कि वह अस्वस्थ रहता है। उसके साथ छह वर्षीय पुत्री भी है। पीड़ित ने कहा है कि उसके बाद परिवार में कोई भी उसकी पुत्री की देखभाल और भरण पोषण करने वाला नहीं है। उसने अपनी पुत्री के साथ इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। एसडीएम ने पीड़ित को उचित समाधान का आश्वासन दिया है और पुलिस को निर्देशित किया है कि वह पीड़ित की पत्नी की तलाश करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें