छिनकी फार्म निवासी हरीश मेहरा हाल निवासी नानकमत्ता ने एसडीएम को सौंपे प्रार्थनापत्र में कहा कि उसकी पत्नी कहीं चली गई है जिसकी शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने उसकी पत्नी की गुमशुदगी तो दर्ज कर ली है लेकिन वह उसका पता नहीं लगा रही है।
यह भी कहा कि वह अस्वस्थ रहता है। उसके साथ छह वर्षीय पुत्री भी है। पीड़ित ने कहा है कि उसके बाद परिवार में कोई भी उसकी पुत्री की देखभाल और भरण पोषण करने वाला नहीं है। उसने अपनी पुत्री के साथ इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। एसडीएम ने पीड़ित को उचित समाधान का आश्वासन दिया है और पुलिस को निर्देशित किया है कि वह पीड़ित की पत्नी की तलाश करे।