फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता डकार गया दुष्कर्म पीड़िता की आर्थिक मदद, मां ने लगाया आरोप

Sun, 06 Jan 2019 08:34 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

दरिंदगी का शिकार हुई मूक बधिर किशोरी को आर्थिक मदद भी मिली तो उसे पिता डकार गया। यह आरोप पीड़िता की मां ने लगाया है। उन्होंने सहायता राशि पिता के बजाय बेटी के खाते में भेजने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


बता दें कि हरिद्वार जिले में दुष्कर्म की शिकार हुई मूक बधिर किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया था। तब से वह देहरादून के अस्पताल में भर्ती है। पिछले दिनों राज्यपाल की ओर से किशोरी को आर्थिक मदद के रूप में 25 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई थी। लेकिन, मां कहना है कि पिता ने इसमें से एक रुपये भी बेटी को नहीं दिया।

विज्ञापन

बेटी 16 दिसंबर से अस्पताल में भर्ती

मां का कहना है कि बेटी और नाती का पालन वह खुद ही करेंगी। बताया कि आरोपी उन पर दबाव बना रहे है कि पीड़िता और बच्चे को उनके पास भेज दिया जाए। ऐसे में उन्हें अब बेटी और नाती की सुरक्षा का डर सता रहा है। उन्होंने कहा कि आर्थिक मदद सीधे बेटी को दी जानी चाहिए, जिससे वह अपने बच्चे को पाल सके।

बताया कि उनकी बेटी 16 दिसंबर से अस्पताल में भर्ती है। जबकि, उनकी तीन बेटियां घर पर अकेती हैं। अस्पताल प्रशासन से छुट्टी मांगी जा रही है, लेकिन अभी तक छुट्टी नहीं दी गई।   

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें