परिजनों ने उन्हें काफी तलाशा, लेकिन वह नहीं मिले। इसी बीच दोपहर करीब दो बजे सूचना मिली की एक व्यक्ति विचई गांव के पास टनकपुर से पीलीभीत जा रही ट्रेन से गिरकर घायल हो गया है।
खड़क सिंह की खोज में जुटे परिजन संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे तो देखा कि अस्पताल में भर्ती घायल खड़क सिंह ही हैं। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
परिजन खड़क सिंह को हायर सेंटर ले जा रहे थे कि उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। बताया गया कि खड़क सिंह की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि रेलवे की सूचना पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।