बेटी के पैदा होते ही एक पिता ने फांसी लगा दी। बेटी के पैदा होने के गम में पिता ने ऐसा कदम नहीं उठाया बल्कि वजह तो कुछ और थी। पढ़कर पसीज जाएगा दिल..
बेटी के जन्म पर अस्पताल का भारी भरकम खर्च उठा पाने में अक्षम एक फैक्ट्री कर्मी ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इधर, युवक जब फांसी के फंदे पर झूला तब तक परिजनों ने अस्पताल का बिल भी चुकता कर दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मूल रूप से गांव सुंदराखाल पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला मनीष जोशी 29 पुत्र भुवनेश्वर जोशी यहां सिडकुल से सटी रामधाम कालोनी में कमरा किराए पर लेकर रहता था। एक दवा कंपनी में कार्यरत फैक्ट्रीकर्मी की पत्नी ने शिवालिक नगर के देवभूमि अस्पताल में सर्जरी के बाद बेटी को जन्म दिया था। डिलीवरी में करीब पचास हजार रुपए का खर्च अस्पताल प्रबंधन ने बताया था।