यूपी से सटे कोटद्वार के किशनपुर में झंडीचौड़ पश्चिमी के जंगल में एक युवती से छेड़छाड़ के मामले की कलालघाटी चौकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उधर, डिप्टी रेंजर के साथ मारपीट के मामले में एक तहरीर बिजनौर के मंडावली थाने में दी गई है, जिसकी जांच शुरू हो गई है।
कलालघाटी चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा ने बताया कि मंगलवार को झंडीचौड़ पश्चिमी की एक युवती ने यूपी के बिजनौर वन प्रभाग की साहनपुर रेंज में तैनात एक डिप्टी रेंजर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है।
डिप्टी रेंजर ने मामले को निराधार बताते हुए निष्पक्ष जांच की गुुहार कोतवाली पुलिस से लगाई है, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है। उधर, बिजनौर के मंडावली थाने के थानाध्यक्ष संदीप त्यागी ने बताया कि छेड़छाड़ का घटनास्थल झंडीचौड़ होने के कारण मामला उत्तराखंड पुलिस के क्षेत्राधिकार का है। डिप्टी रेंजर की ओर से साहनपुर वन चौकी में उनके साथ ग्रामीणों द्वारा मारपीट की तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।