हरिद्वार में डबल मर्डर की सूचना से सनसनी फैल गई। जगजीतपुर के शांतिपुरम इलाके में बाप-बेटे की हत्या का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
बताया जा रहा है कि मृतक पिता का नाम श्याम लाल कुकरेजाा है जो रेवले से रिटायर्ड हैं। उसके साथ उनका बेटा भारत भी था। दोनों का मर्डर घर में ही हुआ है।
हालांकि अभी पुलिस हत्या की वजह नहीं बता पा रही है। लेकिन इस मामाले में रंजिश या लूट की आशंका जताई जा रही है।