फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने की भिड़ंत में बाइकों के उड़े परखच्चे, पिता और चार साल के बेटे की मौत

Mon, 02 Dec 2019 09:16 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर(हरिद्वार)

सार

  • पिता की मौके पर ही जान गई, बेटे ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ा
  • पत्नी और बेटी गंभीर घायल, दूसरी बाइक पर सवार दो युवक भी गंभीर
विज्ञापन
बाइक हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लक्सर-रायसी हाईवे पर रविवार को दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसमें दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 30 वर्षीय युवक के साथ ही उसके चार वर्षीय मासूम बेटे की मौत हो गई। उसकी पत्नी और बेटी समेत चार गंभीर रूप से घायल हैं। डाक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार  लक्सर कोतवाली क्षेत्र के दरगाहपुर गांव निवासी 30 वर्षीय सिताब, पुत्र तेजपाल की सात वर्षीय बेटी शिखा के पैर में तीन दिन पहले चोट लग गई थी। उसे फ्रैक्चर हुआ था। डॉक्टर ने शिखा को प्लास्टर के लिए लक्सर बुलाया था।

सिताब अपनी पत्नी संतोष, बेटी शिखा और बेटे लविश को बाइक पर लेकर डॉक्टर के यहां जा रहे थे। जैसे ही वह लक्सर-रायसी हाईवे पर मुंडाखेड़ा खुर्द गांव के निकट पहुंचे, सामने की ओर से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। 
विज्ञापन


दूसरी बाइक पर लक्सर कस्बे के दो युवक सोनू पुत्र सिकंदर निवासी शिवपुरी कॉलोनी और सागर पुत्र नागेंद्र निवासी शुगर कॉलोनी सवार थे। हादसा देखते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। किसी ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। इस एंबुलेंस से घायलों को लक्सर अस्पताल लाया गया, जहां सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा ने सिताब को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

बाकी की हालत को चिंताजनक बताते हुए उन्होंने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। सिताब के परिजन भी लक्सर अस्पताल पहुंच गए और घायलों को लेकर हरिद्वार जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए। वहां डॉक्टरों ने जांच पड़ताल के बाद सिताब के चार वर्षीय बेटे लविश को भी मृत घोषित कर दिया। 

घायल संतोष की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए भेज दिया। बाद में सागर और सोनू के परिजन भी उन दोनों को इलाज के लिए अलग-अलग निजी अस्पतालों में ले गए। दोनों की हालत संवेदनशील बनी हुई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अविनाश वर्मा ने बताया कि सिताब के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक के परिजनों की ओर से घटना की बाबत तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

हेलमेट पहना होता तो शायद बच जाती जान 
लक्सर-रायसी हाईवे पर हुए इस सड़क हादसे में अगर बाइक चालक ने हेलमेट पहना होता तो शायद उनकी जान  बच जाती। डॉक्टरों के मुताबिक सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से घटनास्थल पर ही सिताब की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों ही बाइकों के चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था। ग्रामीणों के मुताबिक सोनू और सागर बाइक  पर काफी स्पीड में थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें