पैसों के हिसाब-किताब को लेकर दो युवकों पर बाप-बेटे समेत तीन लोगों ने तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक युवक का हाथ करीब 90 प्रतिशत तक कट गया, जबकि दूसरे के हाथ और कोहनी में गंभीर चोट आई। घटना के बाद दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।शहर कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार 13 अगस्त की रात करीब 12 बजे जसप्रीत सिंह ने रितिक मेहता और कार्तिक मेहता को पैसों के हिसाब-किताब के लिए पार्क रोड स्थित अपने घर के पास बुलाया था। आरोप है कि दोनों के पहुंचते ही जसप्रीत सिंह, हरदयाल सिंह और वंश राठी वहां आ गए। इसके बाद जसप्रीत सिंह और हरदयाल सिंह ने तलवार से दोनों युवकों के सिर पर वार करना शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए कार्तिक ने हाथ आगे किया उसके तलवार लग गई। मा.सि.रि.