फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून के नामी पेट्रोलपंप मालिक ने बेटे संग नौकरानी से किया रेप, कोर्ट में किया सरेंडर

Sat, 24 Feb 2018 08:25 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून के एक नामी पेट्रोलपंप मालिक ने अपने बेटे के साथ नौकरानी को हवस का शिकार बना लिया।

विज्ञापन


पेट्रोल पंप मालिक अमरजीत सेठी और उसके बेटे कुनाल सेठी ने शुक्रवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया। पुलिस गैर जमानती वारंट लेकर कई दिन से आरोपियों की तलाश में थी।

डालनवाला कोतवाली के कर्जन रोड पर रहने वाले पेट्रोल पंप मालिक अमरजीत सेठी और उसके बेटे कुनाल सेठी के खिलाफ उनकी नौकरानी से दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुलह के एवज में सेठी परिवार से करीब 12 लाख रुपये की रकम भी वसूली गई

money
पीड़िता ने 164 के बयानों में भी दोनों को आरोपित किया था। इसी बीच दुराचार के मामले में सुलह कराने के नाम पर प्लेसमेंट एजेंसी मालिक समेत कई लोग सक्रिय हो गए। सूत्रों का कहना है कि सुलह के एवज में सेठी परिवार से करीब 12 लाख रुपये की रकम भी वसूली गई थी।

इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार को गिरफ्तार किया था। एक महिला अभी फरार बताई जा रही है।

उधर, पुलिस ने रेप के मामले में अमरजीत सेठी और उसके बेटे कुनाल के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी करा लिए थे। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि शनिवार को बाप-बेटे ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें