फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मतपेटियों में बंद हुआ देहरादून के 395 प्रत्याशियों का भाग्य

विज्ञापन
विज्ञापन
Iदेर शाम चुनाव के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच रेंजर्स कॉलेज में रखी गईं मतपेटियां
विज्ञापन

I

Iदेहरादून नगर निगम के 100 वार्डों में लड़े थे 385 प्रत्याशी, मेयर के लिए 10I
Iनगर निगम चुनाव में मतदान के बाद कुल 395 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। इन मतपेटियों को रेंजर्स कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रख दिया गया। यहीं पर कल (25 जनवरी) मतगणना की जाएगी। नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए 10 और 100 वार्डों में पार्षद के लिए 385 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया है।I
Iनगर निगम के सभी 100 वार्डों में बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हुआ। पुलिस और पीएसी की सुरक्षा व्यवस्था के बीच कुछेक जगह विवाद की सूचनाएं आईं, जिन्हें समय रहते काबू कर लिया गया। कई जगहों पर नेताओं की दखल से लोग नाराज दिखे तो बहुत से स्थानों पर मतदाता सूची में अपना नाम न देखकर लोगों का पारा चढ़ गया। देर शाम तक आरोप-प्रत्यारोप चलते रहे और पुलिस प्रशासन लोगों को शांत करता रहा। आखिरकार देर शाम तक देहरादून नगर निगम के चुनाव बिना किसी हिंसा और व्यवधान के संपन्न हो गए। कुल 848 बूथों पर वोटिंग हुई। इनमें 20 पिंक बूथ बनाए गए थे। चुनाव समाप्त होने के बाद सभी प्रत्याशी अपनी जीत हार के गणित में जुट गए।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iविवादों की सूचनाओं पर दौड़ती रही पुलिसI
Iचुनाव के दौरान बड़ी घटना की सूचना कहीं से नहीं आई। हालांकि, कई जगह से छोटे विवादों पर पुलिस दौड़ती रही। ज्यादातर विवाद मतदाता सूची से नाम गायब होने को लेकर हुए। जबकि, कुछ जगहों पर नेताओं की दखल के कारण विवाद की स्थिति पैदा हो गई।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें