फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: हरबर्टपुर में सबसे तेज ओबीसी सर्वे, विकासनगर और डोईवाला में गति अभी धीमी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निकायों व त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों से पहले शुरू हुए ओबीसी सर्वेक्षण ने रफ्तार पकड़ ली है। 21 फरवरी तक सर्वे को पूरा किया जाना था। तय अवधि में सर्वे कार्य पूरा होना संभव नहीं दिख रहा लेकिन निकायवार सर्वे कार्य में काफी गति आ गई है। हरबर्टपुर नगर निकाय में सर्वे कार्य सबसे तेजी से चल रहा है। यहां पर 60 फीसद कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं विकासनगर और डोईवाला में सर्वे की गति अभी धीमी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अपर मुख्य सचिव शहरी विकास आनंदबर्द्धन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, पहले सर्वेक्षण का काम 31 जनवरी तक पूरा होना था। अब सर्वेक्षण की अवधि 21 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। तिथि बढ़ने के साथ ही जिलों में सर्वे कार्य को तेज कर दिया गया है। देहरादून में नोडल अधिकारी केके मिश्रा के नेतृत्व में जोनल अफसरों की निकायवार जिम्मेदारी तय की गई है। ट्रिपल टेस्ट की व्यवस्था के आधार पर धरातल पर कार्य शुरू हो गया है। निकायवार सर्वे चल रहा है। नगर निकाय हरबर्टपुर में 60 फीसदी सर्वे पूरा कर लिया गया है, जबकि सेलाकुई में 50 फीसदी। डोईवाला में रफ्तार अभी धीमी है, यहां पर प्रगणकों की नियुक्ति कर दी गई है।
महानगर में भी सर्वे कार्य 30 फीसदी पूरा होने को है। पूरे जिले में 40 फीसदी सर्वे कार्य पूरा होने की कगार पर है। सर्वेक्षण कार्य की निगरानी लगातार 18 जोनल अधिकारी कर रहे हैं। एसडीएम सदर नरेश चंद्र दुर्गापाल नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में सर्वेक्षण कार्य की माॅनीटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन


हर घर का सर्वे
शासनादेश के तहत प्रत्येक जोनल अधिकारी-परगनाधिकारी पांच प्रतिशत चेकिंग संबंधित घरों पर करते हुए सर्वेक्षण कार्यों की माॅनीटरिंग कर रहे हैं। बीएलओ व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत अन्य राजकीय कार्मिक प्रगणक के रूप में सर्वे कार्य को संपन्न करा रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में सर्वे कार्य तेजी से चल रहा है। सभी निकायों में संबंधित जोनल अधिकारी सर्वे कार्य को पूरा कराने में सकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं।
-केके मिश्रा, एडीएम, वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें