फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मनोरमा कृषि रक्षक ऐप से किसानों को मिलेगी मौसम, रोग और बाजार की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसानों व स्वयं सहायता समूहों की सुविधा के लिए मोबाइल ऐप मनोरमा कृषि रक्षक का शुभारंभ किया। इस ऐप को मनोरमा डबराल जनकल्याण समिति ने विकसित किया है। ऐप के माध्यम से किसानों को सही समय पर मौसम की चेतावनी, रोग पहचान व बाजार की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को सीएम आवास स्थित कैंप कार्यालय में मोबाइल ऐप के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री ने कहा, आधुनिक तकनीक के बेहतर उपयोग से किसानों को कृषि संबंधी आवश्यक जानकारियां व सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराने में उपयोगी साबित हो सकती है।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मनोरमा कृषि रक्षक ऐप के माध्यम से किसानों को रियल टाइम मौसम संबंधी जानकारी, अलर्ट, कृषि सलाह, एआई आधारित फसल रोग पहचान, कृषि बाजार, परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स से संबंधित सुविधाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। ऐप में स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमों को बाजार से जोड़ने से संबंधित सुविधाओं को भी शामिल किया गया है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐप को किसानों की व्यावहारिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से किसानों को कृषि उत्पादन से लेकर बाजार तक आवश्यक डिजिटल सहयोग उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कृषि मंत्री गणेश जोशी, मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति से कमला डबराल, राजेश डबराल, अंशुल, प्रांजल नौडियाल, शूरवीर सिंह कठैत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें