फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइटर पायलट बन किसान का बेटा करेगा देश की रक्षा

Fri, 23 Dec 2016 04:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
himanshu - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रुड़की के एक किसान के बेटे ने फाइटर पायलट बन देश में दूसरा स्‍थान प्राप्त किया है। बालचंदवाला गांव के हिमांशु ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर देश में दूसरा स्‍थान प्राप्‍त किया है।
विज्ञापन


हिमांशु के पिता राजदेव किसान हैं। हिमांशु के फाइटर पायलट बनने की खबर से गांव और परिवार में खुशी का माहौल है।

दादा सौरण सिंह का कहना ‌है कि फाइटर पायलट बन हिमांशु ने परिवार का रोशन किया है। उसके देश सेवा के इस जज्बे पर हमें गर्व है।
 
विज्ञापन

दसवीं में 96% और इंटर में 90 % अंक

himanshu - फोटो : amar ujala
हिमांशु बचपन से ही पढ़ने में होनहार रहा है। हिमांशु ने कक्षा दस में 96% और इंटर में 90 % अंक प्राप्त किए। उन्होंने दून इंटर कॉलेज से पढ़ाई की है।

हिमांशु और अक्षय दो भाई हैं। बड़े भाई अक्षय ने नेवी का 6 माह कोर्स थाईलैंड से किया है। लेकिन घर परिवार खेती के काम में दिक्कत आ रही थी।

जिस कारण अक्षय ने नेवी छोड़ दी। अब अक्षय शुगर मिल में सुपरवाईजर के पद पर नौकरी कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें