रुड़की के एक किसान के बेटे ने फाइटर पायलट बन देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बालचंदवाला गांव के हिमांशु ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
हिमांशु के पिता राजदेव किसान हैं। हिमांशु के फाइटर पायलट बनने की खबर से गांव और परिवार में खुशी का माहौल है।
दादा सौरण सिंह का कहना है कि फाइटर पायलट बन हिमांशु ने परिवार का रोशन किया है। उसके देश सेवा के इस जज्बे पर हमें गर्व है।