फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: कानूनों के समर्थन में केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर से मिले उत्तराखंड के किसान

Sun, 13 Dec 2020 07:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में किसान आंदोलन के बीच कृषि कानूनों के समर्थन में उत्तराखंड के किसानों ने आज केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी और उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे भी शामिले रहे। 

विज्ञापन


इस दौरान कैलाश चौधरी ने कहा कि 'मुझे आशा है कि वार्ता के अगले दौर में किसान सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आएंगे। अगर किसान दो कदम आगे बढ़ते हैं, तो सरकार भी दो कदम आगे बढ़ेगी, तभी कोई हल निकल सकता है। 

विज्ञापन

कृषि बिल पर हो रही राजनीति: चौहान

हरिद्वार में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री योगेश चौहान ने कहा कि कृषि बिल किसानों के हित में है। कुछ राजनीतिक पार्टियां इसका विरोध कर रही हैं। पार्टियों किसानों के कंधे में बंदूक रखकर राजनीतिक रोटियां सेंक रही हैं। 

भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। कृषि बिल किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। बिचौलियों का रोल खत्म हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्पष्ट कर चुके हैं कि भविष्य में सरकार फसल बुवाई के समय ही एमएसपी तय करेगी।

किसान चाहें तो फसल बाजार भाव पर भी बेच सकता है। अनुबंध केवल फसल का होगा। जमीन से इसका कोई लेनादेना नहीं है। कोई भी कंपनी किसान की जमीन पर लोन नहीं ले सकेगी। मंडियां खत्म नहीं होंगी। किसान फसल को देश भर में कहीं भी खुले बाजार में जाकर बेच सकता है।

प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषिपाल बालियान ने कहा कि किसानों को सिविल कोर्ट जाने का अधिकार भी दे दिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा ने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने में कृषि बिल मील का पत्थर साबित होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें