स्वास्थ्य विभाग को घटना की जानकारी ही नहीं
नसीरपुरकलां गांव में अज्ञात बीमारी की चपेट में आने से चार साल में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई है।
एक और बच्चे में भी वैसी ही बीमारी के लक्षण बताए जा रहे हैं जिनसे परिवार के आठ लोगों की मौत हुई है। इस अज्ञात बीमारी से गांव में भी दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग को घटना की जानकारी ही नहीं है।
मृतक में शामिल लोगों की पहले भूख बंद हुई फिर खून की उल्टियां शुरू हो गई। इसके बाद इनकी मौत हो गई। शनिवार को ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीण शहीद के 11 बच्चे थे। इनमें छह बेटे और पांच बेटियां थी। अज्ञात बीमारी से शहीद, उसके दो बेटों, तीन बेटियों, एक पोता और एक पोती की मौत हो गई है।