सेना के जवानों ने कारगिल के बलिदानियों के घर-घर जाकर उनके परिजनों को सम्मान चिह्न प्रदान किए। इस दौरान सैनिकों ने कहा कि बलिदानियों को हमेशा याद किया जाएगा। भारतीय सेना की ओर से चलाए जा रहे अभियान के क्रम में नायब सूबेदार सुधीर चंद्र, नायक मुकेश चंद्र, नायक सुनील सिंह, राइफलमैन रोहित सिंह ने बलिदानियों की बहादुरी को याद किया और उनके परिवारों को सम्मानित किया। कहा कि वह अपने वीर साथियों को नहीं भूले हैं। उनका यह कर्तव्य भी बनता है कि वह बलिदानियों के परिजनों को यह बताएं कि सैनिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं गया है।