फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 3122 यात्री धामों की ओर हुए रवाना

Fri, 06 Jun 2025 01:50 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरबर्टपुर अंतरराज्यीय बस अड्डा और कटापत्थर चेक पोस्ट से मां गंगा व यमुना के जयकारों के साथ 3122 यात्री धामों की ओर रवाना हुए। हरबर्टपुर और कटापत्थर चेक पोस्ट पर 187 वाहनों के ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड की जांच की गई। हरर्बटपुर बस अड्डे और नया गांव पेलियो में 854 यात्रियों ने अपना चारधाम यात्रा ऑफलाइन पंजीकरण करवाया।
विज्ञापन




एआरटीओ प्रवर्तन अनिल नेगी ने बताया कि बृहस्पतिवार को हरबर्टपुर बस अड्डे से 1611 और कटापत्थर चेक पोस्ट से 1511 यात्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की ओर रवाना हुए। हरबर्टपुर चेक पोस्ट पर 78 और कटापत्थर चेक पोस्ट पर 109 वाहनों के ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड की जांच की गई। जिला पर्यटन अधिकारी सीमा नौटियाल ने बताया कि हरर्बटपुर बस अड्डे पर 727 और नया गांव पेलियो में 127 यात्रियों ने अपना चारधाम यात्रा ऑफलाइन पंजीकरण करवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें