फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचित डॉक्टर ने महिला के खाते से उड़ाए एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला के परिचित डॉक्टर ने उनका खाता खाली कर दिया। उसने धोखे से लिंक भेजकर पेटीएम अपने फोन में चला लिया था। इस तरह उसने खाता खाली होने तक महिला के खाते से खरीददारी की। मामले में रायपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत कुशुम डबराल निवासी अधोईवाला ने दर्ज कराई है। एसओ दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि उनके घर डॉ. अनुराग सिंह का आना जाना था। बीते दिनों महिला अपने खाते से पैसे निकालने गई तो पता चला कि उनका खाता तो खाली हो चुका है। जबकि, उनके खाते में एक लाख रुपये थे। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को की। प्राथमिक जांच में पता चला कि यह पैसा डॉ. अनुराग सिंह ने अपने मोबाइल में पेटीएम चलाकर खर्च किया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। खाते से करीब एक लाख रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें