पंजाबी बाबा ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने डंडों से बाबा पर हमला बोल दिया और बुरी तरह से पीटा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तभी घायल बाबा को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर किया लेकिन इस बीच फक्कड़ बाबा की मौत हो गई।
पुलिस ने तीन युवकों को आज सुबह हिरासत में ले लिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह नगर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि फक्कड़ बाबा लॉकडाउन के दौरान हरिद्वार में फंस गए थे।