फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चेंबर निर्माण के नक्शे में पूर्व बार अध्यक्ष के फर्जी हस्ताक्षर, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ताओं के प्रस्तावित चेंबर भवन के नक्शे में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा के फर्जी हस्ताक्षर करने का मामला सामने आया है। अधिवक्ता अनिल शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अधिवक्ता अनिल शर्मा ने बताया कि चेंबर निर्माण के लिए नए जिला न्यायालय परिसर में जमीन आवंटित हुई थी। यहीं चेंबर निर्माण प्रस्तावित है। बताया कि कुछ दिन पहले उनके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया, जिसमें चेंबर भवन का नक्शा था। उन्होंने देखा कि एमडीडीए में दाखिल किए गए इस नक्शे पर उनके हस्ताक्षर किए गए हैं। जबकि, उनके कार्यकाल में उन्होंने कभी चेंबर निर्माण के लिए भवन नक्शे को एमडीडीए में नहीं दिया है। इस संबंध में वह पहले भी एसएसपी देहरादून से मिलकर बात कर चुके हैं।
शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि अनिल शर्मा की इस शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अधिवक्ता शर्मा ने इस नक्शे की फोटो कॉपी भी उपलब्ध कराई है। इसके संबंध में भी विधिक जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें