फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंजलि के प्रोडक्ट्स खरीदते हैं तो हो जाएं सावधान, लेबल लगाकर बेचे जा रहे फर्जी उत्पाद

Wed, 25 Apr 2018 09:02 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
पंतजलि फूड एंड हर्बल पार्क
विज्ञापन

अगर आप पतंजलि के प्रोडक्टस इस्तेमाल करते हैं तो ध्यान दीजिए। बाजार में फर्जी उत्पादों पर पतंजलि का लेबर लगाकर बेचे जा रहे हैं।

विज्ञापन


हरिद्वार के जगजीतपुर स्थित एक अस्पताल में योग गुरु बाबा रामदेव के पतंजलि समूह के लेबल लगाकर बेचे जा रहे उत्पादों की दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर एक टीम ने कब्जे में ले लिया।

टीम इन उत्पादों को अपने साथ ले गई है। इन उत्पादों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। कनखल पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है।  

 

विज्ञापन

दिल्ली हाईकोर्ट में एक वाद दायर करके शिकायत की गई

delhi high court
जानकारी के अनुसार पतंजलि फूड पार्क की लीगल इकाई की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट में एक वाद दायर करके शिकायत की गई है कि जगजीतपुर स्थित एक अस्पताल में पतंजलि का लेबल लगाकर उत्पादों को बेचा जा रहा है।

इस बारे में कोर्ट में चल रही प्रक्रिया के बीच न्यायालय के आदेश पर दिल्ली हाईकोर्ट के लीगल कमिश्नर की अगुवाई में एक टीम जगजीतपुर पहुंची। टीम ने जगजीतपुर में संबंधित अस्पताल पर छापा मारा।

इस दौरान काफी संख्या में उत्पाद कब्जे में लेकर टीम अपने साथ ले गई। टीम में पतंजलि फूड पार्क की ओर से विधिक विभाग के अधिकारी विवेक कुमार और अधिवक्ता हर्षवर्द्धन आदि भी मौजूद थे। कनखल के थाना प्रभारी अनुज सिंह ने बताया कि दिल्ली से आई टीम सामान को जब्त कर अपने साथ ले गई है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस भी इस दौरान मौजूद रही।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें