आईजीएल को लाइसेंस रद करने की चेतावनी
आबकारी आयुक्त ने नकली अवैध देसी शराब बनाने के लिए अल्कोहल की आपूर्ति करने के आरोप में काशीपुर की मैसर्स आईजीएल का लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी है। उससे तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
संतोषजनक जवाब न मिलने पर उसे विधिसम्मत कार्रवाई की हिदायत दी गई है। नोटिस में मीडिया की खबरों के हवाले से कहा गया है कि आईजीएल काशीपुर में उत्पादित इथाइल अल्कोहल की आपूर्ति देश के विभिन्न स्थानों में ट्रकों से होती है। उसी तरीके से अवैध देसी शराब बनाने वालों को भी आपूर्ति की जा रही थी।