फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: 2.09 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ एक गिरफ्तार

Thu, 28 Feb 2019 10:16 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
जाली करेंसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देहरादून पुलिस ने 2.09 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी देहरादून में एक पेट्रोल पंप पर काम करता था और नकली नोट छापकर हैदराबाद में सप्लाई करता था। उसके पास से प्रिंटर, पेपर कटर, इंक आदि सामान भी बरामद हुआ है। 

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति देहरादून में नकली नोट छापता है। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने रिंग रोड पर चेकिंग के दौरान शाकिर पुत्र मेहंदी हसन निवासी ग्राम अगवानपुर थाना छजलैट जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास कुछ नकली नोट थे। गहन पूछताछ और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से 2.09 रुपये के पांच-पांच सौ रुपये के नकली नोट बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि वह मसूरी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करता है।

शाकिर को 11 साल पहले वर्ष 2008 में भी नकली नोट रखने के आरोप में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह दून में नकली नोट छापकर हैदराबाद में एक दलाल को सप्लाई करता था। एसएसपी ने बताया कि अभी तक इसके बारे में इतना ही पता चला है कि यह अकेला ही इस धंधे में लिप्त था। इसके साथियों के बारे में भी पता किया जा रहा है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन

 
175 रुपये में बेचता था 500 का नोट 
नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया शाकिर इस धंधे का पुराना ‘खिलाड़ी’ है। एक बार सजा काटने के बाद इस धंधे में फिर से घुस गया। इस काम से वह मोटा पैसा बटोरता था। वह महज दो रुपये की लागत से पांच सौ का नकली नोट तैयार करता था और उसे 175 रुपये में आगे बेच देता था। लोगों को दिखाने को वह पेट्रोल पंप पर पंचर लगाने का काम करता था।  

शाकिर से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया कि वह पांच सौ के नोट को स्कैन कर बेहतर गुणवत्ता वाले कागज पर प्रिंट करता था। इसके बाद शार्प कटर से नोट की फिनिसिंग करता था। देखने में वह नोट असली जैसे ही लगते हैं। एक नोट बनाने में दो रुपये से तीन रुपये तक खर्च आता था। इन नोटों को वह 35 से 40 फीसदी कमीशन पर आगे बेचता था। दो माह पूर्व उसने 50 हजार रुपये अहमदाबाद सप्लाई किए थे। यह उसने 35 फीसदी कमीशन के हिसाब से 17500 रुपये में बेचे थे। एसएसपी ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि उसने देहरादून में भी कुछ नोट चलाए हैं। इस बात का भी संदेह है कि उसका कोई साथी भी देहरादून में हो सकता है।

पहले भी पकड़े जा चुके हैं नकली नोट 
गत दिसंबर में सेलाकुई पुलिस ने भी 70 हजार रुपये के नकली नोटों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा शहर कोतवाली, डालनवाला और अन्य थानों में भी इस तरह के धंधों का पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार इसकी रिपोर्ट सरकार को भी भेजी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें