फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पति की मौत के बाद बीमा राशि हड़पने के लिए बनाए फर्जी प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Iमहिला ने सास, ससुर, ननद और ननदोई पर लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन

I
Iमहिला के पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने बीमा की रकम हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज बना डाले। इसका जब महिला ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि ससुराल वालों ने बीच बचाव करने आए उनके भाई को भी बुरी तरह पीटा।I
विज्ञापन

Iएसएचओ कैंट कैलाश चंद भट्ट ने बताया कि गोविंदगढ़ की रहने वाली रश्मि शर्मा ने एसएसपी से शिकायत की थी। रश्मि ने बताया कि उनके पति की 27 अक्तूबर 2024 को इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। इसके बाद उसे उनकी सास बीना शर्मा, ससुर एसी शर्मा, ननद गुंजन शर्मा और ननदोई हर्षवर्द्धन शर्मा घर से निकालना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने कई बार मारपीट भी की। वह उनके पति की बीमा राशि को भी हड़पना चाहते हैं। इस बीमा पॉलिसी में पति ने रश्मि को ही नोमिनी बनाया था, लेकिन नोमिनी से उनका नाम हटाने के लिए उन्होंने फर्जी दस्तावेज भी बना लिए। IIघरेलू हिंसा के संबंध में वह दिल्ली में भी ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत कर चुकी हैं। पिछले दिनों मार्च में ये सब लोग रश्मि और उनके बच्चों को घर से निकाल रहे थे। इसी बीच रश्मि का भाई वहां आया तो उन्होंने उसके साथ भी मारपीट की। एसएचओ ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें