फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सचिवालय लिपिक का फर्जी नियुक्तिपत्र वायरल, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सचिवालय के लिपिक पद का एक नियुक्तिपत्र वायरल हुआ। शुरुआती जांच में नियुक्तिपत्र फर्जी पाए जाने के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इस नियुक्तिपत्र पर सचिवालय के उप सचिव के हस्ताक्षर किए गए थे।
विज्ञापन


एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि सचिवालय के सुरक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार गुणवंत ने मामले में शिकायत की थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि व्हाट्सएप पर एक नियुक्तिपत्र प्रसारित हो रहा है। नियुक्तिपत्र लिपिक के पद पर देवेंद्र सिंह नेगी निवासी नेहरुग्राम, ऋषिकेश के नाम पर है। इसमें कविंदर सिंह उप सचिव के हस्ताक्षर हैं। जांच करने में पता चला कि विधानसभा सचिवालय में कविंदर सिंह नाम का कोई व्यक्ति उप सचिव पद पर कार्यरत नहीं है। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नियुक्तिपत्र व्हाट्सएप पर ही प्रसारित हो रहा है। जिस अधिकारी के नाम से नियुक्तिपत्र जारी किए गए हैं वह सचिवालय में है ही नहीं। जिस व्यक्ति के नाम पर नियुक्तिपत्र में जारी किया गया है, उसका सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें