फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कल मनाया जाएगा ईद-उल-फितर का त्योहार

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद-उल-फितर यानी मीठी ईद का त्योहार बृहस्पतिवार 11 अप्रैल को मनाया जाएगा। इसे लेकर जामा मस्जिद और जिले के ईदगाहों व अन्य इबादत स्थलों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके अलावा ईद के त्योहार पर शांति बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन




दरअसल, इस बार सउदी अरब में ईद-उल-फितर का त्योहार आज यानि 10 अप्रैल बुधवार को मनाया जा रहा है। भारत में सऊदी अरब के एक दिन बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। तैयारियों के बीच पल्टन बाजार स्थित जामा मस्जिद को सजाया गया है। दूसरी ओर जिलेभर की मस्जिदों में तैयारियां तेजी से जारी हैं। बता दें कि इस बार 12 मार्च को पहला रोजा रखा गया था। बुधवार 10 अप्रैल को 30 रोजा के साथ इस बार रमजान माह का समापन हो जाएगा और 11 अप्रैल को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। ईद की नमाज ईदगाह चकराता रोड पर 8.30 बजे और पलटन बाजार स्थित जामा मस्जिद में ईद की नमाज नौ बजे अदा की जाएगी। सुभाषनगर स्थित ईदगाह में सुबह साढ़े आठ बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी।





बाजारों में बढ़ गई रौनक

ईद के त्योहार को देखते हुए बाजारों में रौनक बढ़ गई। पलटन बाजार, धर्मपुर चौक,धामावाला, इंदिरा मार्केट समेत अन्य बाजारों में लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। कपड़े, बर्तन,सजावटी सामान, इत्र, शेवइयां, मिठाइयां आदि की खरीदारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें