फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: संत शिरोमणि रविदास की शोभायात्रा में उमड़ी आस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेलाकुई। संत शिरोमणि रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में सेलाकुई में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शंकरपुर स्थित गुरु रविदास मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में ऊंट और अन्य झांकियाें ने लोगों को खूब आकर्षित किया।
शोभायात्रा में शामिल लोगों ने संत रविदास के बताए मार्ग का अनुसरण करने का संदेश दिया। शोभायात्रा सेलाकुई मुख्य बाजार, राजा रोड होते हुए तेलपुर रविदास मंदिर पर आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा का नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी और संजय रावत ने शुभारंभ किया। संत रविदास और संविधान निर्माता बाबा भीमराव आंबेडकर की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। ऊंटों का काफिला लोगों को खूब पसंद आया। काफी संख्या में महिलाएं रथ के पीछे-पीछे चल रही थीं। डीजे की धुन पर युवा नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा के स्वागत में जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने सभी लोगों को अपना मन साफ रखने का संदेश दिया। महापुरुषों के जीवन से सभी को प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। इस मौके पर राममूर्ति, संजय रावत, शरद रावत, हर्षवर्धन, जानी, धूरेंद्र चौधरी, राम सिंह, दर्शनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें