रुड़की के लंढौरा में एक सरिया फैक्ट्री में क्रेन से लोहे का गरम पिलर गिर गया। हादसे में कई कर्मचारियों के झुलसने की सूचना है।
रविवार की शाम लंढौरा स्थित राणा फैक्ट्री में सभी कर्मचारी अपने काम में व्यस्त थे। तभी क्रेन से उठाया जा रहा गरम लोहे का पिलर अनियंत्रित होकर नीचे खड़े कर्मचारियों पर गिर गया।
हादसे में करीब आधा दर्जन कर्मचारी झुलस गए। घायल कर्मचारियों को अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल किसी जन हानि की सूचना नहीं है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर हैं।
वहीं घटना की जानकारी के बाद से फैक्ट्री के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। फैक्ट्री अधिकारी घटना की जांच करने की बात कह रहे हैं।