झोलाछाप डाक्टर से गलत दवा लेकर दो लोगों ने आंखें गंवा दी थीं। कार्निया खराब होने से आंखों की रोशनी बिल्कुल चली गई थी। इन रोगियों ने उम्मीद ही छोड़ दी थी कि अब कभी दुनिया देख पाएंगे। लेकिन कार्निया प्रत्यारोपण के बाद अब फिर से दुनिया देखने की उम्मीद पैदा हो गई। कहते हैं कि नेत्रदान अभियान के चलते नई जिंदगी मिल गई है।
इन रोगियों को स्व. कृष्णा भाटिया की आंखें प्रत्यारोपित की गई हैं। हिमालयन अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में कार्नियल अंधता से पीड़ित दो रोगियों को सफलता पूर्वक कार्निया प्रत्यारोपण किया गया है। नेत्र रोग विभाग की आई बैंक प्रभारी डा नीती गुप्ता ने बताया कि दोनों रोगी काफी दिनों से कार्नियल अंधता का दंश झेल रहे थे।
डा गुप्ता ने बताया कि शुरुआत में इन रोगियों की आंखों में हल्की लाली और खुजली शुरू हुई थी। उन लोगों ने किसी झोलाछाप डाक्टर के यहां जाकर दवा ले ली। उसने रोगियों को एस्ट्रोएड दे दिया। रोगियों की आंखों में अल्सर था। इससे स्थिति बिगड़ गई और कार्निया पूरी तरह खराब हो गई। बाद में जांच के बाद दोनों रोगियों के कार्निया ट्रांसप्लांट कर दी गई है। सर्जरी सफल रही।
डा गुप्ता बताती हैं कि दोनों रोगी अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं। उनकी उम्र 40 साल के लगभग है। अंग दान नियमों की वजह से उन रोगियों का नाम गुप्त रखा जाता है, जिनके कार्नियल प्रत्यारोपण किया जाता है। उनका कहना है कि अगर नेत्रदान के प्रति सारे लोग जागरूक हों और कार्निया मिलने लगे तो बहुत से लोगों की जिंदगी में उजाला आ जाएगा। कार्नियल अंधता से पीड़ित मरीजों की संख्या बहुत अधिक है और नेत्रदान कम होता है।
नेत्रदान के लिए अबतक 107 रजिस्ट्रेशन
अमर उजाला की ओर से शुरू की गई नेत्रदान जागरूकता अभियान के बाद बड़ी संख्या में लोग सामाजिक संस्थाओं के पास रजिस्ट्रेशन के पहुंच रहे हैं। दिगंबर जैन महा समिति ने 15 और लोगों का रजिस्ट्रेशन कराया है। अब यह संख्या बढ़कर 107 पहुंच गई है।
दिगबंर जैन महासमिति के संयोजक आरके जैन ने बताया कि बृहस्पतिवार को समिति के संरक्षक साधुराम जैन ने फोनिक्स इंजीनियरिंग कालेज इमली में 60 फार्मों का वितरण किया। कालेज के स्टाफ, छात्र और आसपास के ग्रामीणों ने नेत्रदान की इच्छा जताई है। उन्होंने बताया कि मौके पर 15 लोगों ने फार्म भरकर जमा करवाया है।
लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट शामिल हुआ मुहिम में
अमर उजाला की मुहिम के साथ लायंक क्लब डिस्ट्रिक्ट भी जुड़ गया है। क्लब के डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गर्वनर अजय दिगंबर जैन ने बताया कि क्लब ने भी शहर में चार केंद्र खोले हैं। जहां नेत्रदान की इच्छा रखने वाले अपना पंजीकरण करा सकेंगे।
अजय दिगंबर जैन साकेत कालोनी-9837166626
सौरभ गुप्ता-चावमंडी-9897064421
ललित गोयल-जादूगर रोड-9837259977
सुधीर आहूजा-सिविल लाइंस-9837036090
जैन मिलन, रुड़की का केंद्र
जैन मिलन औषाद्यालय, प्रेम मंदिर रोड, सिविल लाइंस
अमन कुमार जैन-9837377150
‘दिगंबर जैन महा समिति’ के इन केंद्रों पर मिलेंगे नेत्रदान के लिए फार्म
अरिहंत ट्रेडर्स, अंबर तालाब
हिन्दुस्तान सेनेट्री स्टोर, सिविल लाइंस
राजेंद्र जैन, नई कचहरी के सामने, रामनगर
डा. ऋषभ जैन, पहाड़ी बाजार
क्वाडरा हॉस्पिटल, हरिद्वार रोड
फोनिक्स इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट, इमलीखेड़ा
अभय जैन, बीएसएम तिराहा, निकट एचडीएफसी एटीएम
सुरेश चंद जैन पूर्व विधायक, हरिद्वार रोड सिविल लाइंस
दिगंबर जैन महा समिति के नंबर
आरके जैन-9897074822
वीरेंद्र जैन-9897491377
मनोज जैन-9837094921
सप्तमी समिति के नंबर
रामनारायण -9837080445
सचिन सतीजा-9837777999
गगन आहूजा-9927012792
अशोक चौधरी-9719584333
खबर पर राय देने के लिए क्लिक करें