नेताजी संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल और महासचिव आरिफ वारसी ने हाथरस में भगदड़ का शिकार हुए श्रद्धालुओं के प्रति संवेदना व्यक्त कर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित देश के सभी राज्यों और उत्तराखंड सरकार को भी इस हादसे से सीख लेनी चाहिए की सत्संग जैसे कार्यक्रमों की भली-भांति जांच करा लें कि कितनी भीड़ की अनुमति मांगी है और वहां मौजूद कितनी संख्या है? इतने लोग वहां आ सकते हैं या नहीं? इसको अच्छी तरह शासन प्रशासन जांचकर तब अनुमति देनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके। आयोजकों से अच्छी तरह पूछताछ कर ली जाए। उन्होंने यूपी सरकार से मृतकों के प्रति संवेदना बरतते हुए मुआवजा दिए जाने की मांग की।