राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर संयुक्त नागरिक संगठन तथा अखिल भारतीय उपभोक्ता समिति की ओर से विद्युत दरों में वृद्धि पर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने इसे आम उपभोक्ताओं पर नाजायज दबाव डालने की कोशिश बताया।
आरटीआई क्लब के महासचिव आरएस धुंता ने मांग कि की विद्युत दरों में लगातार हो रही वृद्धि को रोका जाए। स्पेक्स संस्था के संस्थापक डॉ. ब्रजमोहन शर्मा ने खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावट से आम जनजीवन के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव बताए। साथ ही मिलावटखोरों पर अंकुश के लिए सभी जिलों में जांच लैब स्थापित करने की मांग की।
कार्यक्रम में अवधेश शर्मा, सुशील त्यागी, दिनेश भंडारी, केडी सिंह, जितेंद्र डंडोना, प्रदीप कुकरेती, हाजी सलीम अहमद, सत्यपाल सिंह पंवार, यज्ञ भूषण शर्मा, विशंभर नाथ बजाज, अमरजीत सिंह भाटिया मौजूद रहे।