दो दिन पहले पलटन बाजार में व्यापारी के साथ ही हुई मारपीट मामले में आरोपियों को जमानत मिलने पर व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों पर हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। उन्होंने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
दो दिन पहले पलटन बाजार में एक व्यापारी के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दून वैली व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हल्की धाराओं मुकदमा दर्ज किया। इससे अगले ही दिन आरोपियों को जमानत मिल गई। कहा कि व्यापारी वर्ग चाहता है कि पुलिस आरोपियों पर दोबारा कार्रवाई करे और सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज करे। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी मामले में पुलिस को उचित कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की।