फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उक्रांद में नही थम रहा घमासान

Thu, 22 Aug 2013 07:24 PM IST
अमर उजाला, अरुणेश पठानिया, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल में एकता को लेकर कई धड़ों में चल रही बातचीत अंदरूनी मतभेदों के आगे कामयाब होती नहीं दिख रही।
विज्ञापन


ऐरी धड़े में नाराजगी
पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के उक्रांद नेताओं को लेकर विवादस्पद बयान से ऐरी धड़े में खासी नाराजगी पनपने लगी है।

त्रिवेंद्र सिंह पंवार को कमजोर करने के लिए ऐरी व उनके समर्थक दिवाकर को साथ मिलाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब यह गठजोड़ होता नहीं दिख रहा।

दिवाकर की मंशा
ऐरी गुट के कुछ पदाधिकारियों ने दिवाकर की मंशा को लेकर केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह से आपत्ति जताई है। पार्टी के महामंत्री पंकज व्यास ने ऐरी से मांग रखी है कि जिन लोगों ने पार्टी को तोड़कर अलग से धडे़ बनाये है उनसे अब एकता की वार्ता बंद करनी चाहिए।

पंकज सहित दल के कई पदाधिकारी मानते हैं कि दल को कमजोर करने में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का हाथ है। ऐरी धड़े की युवा ब्रिगेड ने ऐसे में एकता का प्रयास करने के बजाय अपनी ताकत गांवों में जाकर लोगों तक पहुंचने में लगाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता और पार्टी
व्यास ने बताया कि एरी का प्रयास दल को मजबूत करने के लिए होना चाहिए ना कि जनता और पार्टी के लोगों के बीच भ्रम फैलाना चाहिए।

दिवाकर भट्ट की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि जो नेता दूसरे पार्टी के सिंबल से चुनाव लड़ता है वह दल का हितैशी नही हो सकता और दल को मजबूत करने के नाम पर हमेशा दल को तोड़ने की ही कोशिश करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें