राजकीय इंटर कॉलेज मेदनीपुर, बद्रीपुर में बोर्ड परीक्षा में 12वीं के सभी छात्र फेल गए थे। विद्यालय में पीसीएम के अलावा अन्य विषय संचालित नहीं है। अमर उजाला ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद विभाग हरकत में आया। खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाचार्य से छात्रों के फेल होने पर स्पष्टीकरण मांगा है। अन्य विषयों संचालन करने के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी विनिता नेगी कठैत ने बताया कि विद्यालय के शिक्षकों ने सालभर में छात्रों को क्या पढ़ाया गया है। कितनी बार अभिभावकों से छात्रों के संबंध में संवाद किया गया है। इस पर जवाब मांगा गया है। बताया कि तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देना होगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधी विषय के शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में कला और जीव विज्ञान नहीं है। विषयों के संचालन के लिए प्रस्ताव मांगा गया है। छात्रों के फेल होने के कारणों की जांच गहनता से की जा रही है।