फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! यहां सरकारी अस्पताल में मिला एक्सपायर दवाओं का जखीरा

Fri, 01 Jun 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
जिलाधिकारी सी रविशंकर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया तो वहां भारी अनियमितताएं देख दंग रह गए। अस्पताल में एक्सपायरी दवाओं का जखीरा भी मिला, जो बांसबगड़ मेडिकल कैंप के लिए जा रहा था।
विज्ञापन


बांसबगड़ कैंप के लिए भेजी जा रही एक्सपायर दवाइयों की पेटी डॉक्टर जनार्दन पांगती के चेंबर में मिली। दवाइयों को जिलाधिकारी ने सीज कराकर कब्जे में ले लिया है।

डीएम ने इस मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और ड्रग कंट्रोलर को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम ने अस्पताल में एक्सपायरी दवाई मिलने पर डॉक्टरों को खूब लताड़ लगाई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

डॉक्टर को जानकारी न होने का मामला सामने आया

Medicine
इस दौरान अस्पताल में सफाई व्यवस्था, औषधियों की लिस्ट को व्यवस्थित न करने, डॉक्टरों के कमरे में प्राइवेट कंपनी की दवाइयों की लिस्ट मिलने, ड्रेसिंग रूम में चादर की जगह पोलियो का बैनर मिलने, बिजली की व्यवस्था न होने, कूड़े का निस्तारण न होने, ड्रेसिंग रूम में गंदगी का अंबार होने, रैबीज के इंजेक्शन की जानकारी डॉक्टर को न होने का मामला सामने आया।

डीएम ने इस मामले में कार्रवाई के निर्देश डिप्टी सीएमओ ऊषा जंगपांगी को निर्देश दिए। अस्पताल में भर्ती मरीज संगीता ने अस्पताल में प्रसव के लिए महिला डॉक्टर न होने का मामला उठाया।

अस्पताल में तैनात उपनल के तीन कर्मचारियों ने एक साल से ज्यादा समय से वेतन न मिलने का मामला भी जिलाधिकारी के सामने उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें