जिलाधिकारी सी रविशंकर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया तो वहां भारी अनियमितताएं देख दंग रह गए। अस्पताल में एक्सपायरी दवाओं का जखीरा भी मिला, जो बांसबगड़ मेडिकल कैंप के लिए जा रहा था।
बांसबगड़ कैंप के लिए भेजी जा रही एक्सपायर दवाइयों की पेटी डॉक्टर जनार्दन पांगती के चेंबर में मिली। दवाइयों को जिलाधिकारी ने सीज कराकर कब्जे में ले लिया है।
डीएम ने इस मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और ड्रग कंट्रोलर को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम ने अस्पताल में एक्सपायरी दवाई मिलने पर डॉक्टरों को खूब लताड़ लगाई।