फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: बच्चों को बांटे गए एक्सपायरी डेट के चिप्स, ऋषिकुल ऑडिटोरियम में शपथ ग्रहण के दौरान सामने आया मामला

Tue, 18 Nov 2025 03:14 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

नशामुक्त भारत अभियान के पांच साल पूरे होने पर हरिद्वार में प्रशासन द्वारा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। इसी दौरान बच्चों को नाश्ते में चिप्स के पैकेट दिए गए जोकि एक्सपायरी डेट के थे।
विज्ञापन
बच्चों को बांटें एक्सपायरी डेट के चिप्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार के ऋषिकुल ऑडिटोरियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बच्चों को नाश्ते में एक्सपायरी डेट के चिप्स बांटने का मामला सामने आया है। कार्यक्रम के बाद स्कूली बच्चों को नाश्ते के पैकेट बांटें गए लेकिन कई बच्चों के चिप्स एक्सपायरी डेट के निकल आए। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और आनन फानन में चिप्स के पैकेट बदले गए।

विज्ञापन


एक्सपायरी डेट के चिप्स देखते हुए वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। दरअसल नशामुक्त भारत अभियान के पांच साल पूरे होने पर प्रशासन द्वारा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था।

ये भी पढे़ं...Haridwar News: दिसंबर से बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों से वसूला जाएगा ग्रीन सेस, बाॅर्डर पर लगाए कैमरे

कार्यक्रम में कई स्कूली बच्चों को बुलाया गया था। विधायक मदन कौशिक, मयूर अनीता शर्मा समेत कई विभागों के अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे। दीप प्रज्वलित करने के बाद बच्चों को नाश्ते के पैकेट वितरित किए गए। जिला प्रोबेशन अधिकारी  अविनाश भदोरिया का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जानकारी मिलते ही तुरंत बच्चों से चिप्स पैकेट वापस ले लिए गए है। जांच भी की जा रही है।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें