फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कानपुर के विशेषज्ञ सिखा रहे सांपों को समझने के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
दून चिड़ियाघर में रखे गए दर्जनभर प्रजातियों के सांपों के रखरखाव और उनके खानपान में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो, इसके लिए कानपुर के सांप विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। कानपुर के सांप विशेषज्ञों की टीम दून चिड़ियाघर के अधिकारियों व वनकर्मियों को प्रशिक्षण दे रही है।
विज्ञापन

बता दें कि दून चिड़ियाघर में भारतीय नाग, स्पेक्टैकल्स कोबरा, कॉमन वाइन स्नेक, रसेल वाइपर, इंडियन रॉक पाइथन, कॉमन सेंड बोआ, कॉमन वाइन स्नेक, चेकर्ड कील बैक, कॉमन करैत, बर्मीज पाइथन, रेटिकुलेटेड पाइथन समेत सांपों की दर्जनभर प्रजातियों को रखा गया है। इस सांपों को तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों से दून चिड़ियाघर लाया गया। सांपों को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक भी दून चिड़ियाघर पहुंचते हैं। लेकिन इन सांपों के रखरखाव और उनके खानपान को लेकर दून चिड़ियाघर के वनकर्मी बहुत अधिक पारंगत नहीं है। ऐसे में वनकर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए कानपुर के सांप विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें