फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गलत प्रमाणपत्रों से नियुक्ति पर पेयजल निगम अधिशासी अभियंता बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। पेयजल निगम ने गलत प्रमाणपत्रों से खेल कोटे में भर्ती हुए अधिशासी अभियंता अशोक प्रजापति की सेवाएं समाप्त कर दीं। वहीं, एक अन्य प्रभारी अधिशासी अभियंता अनीसा जाटव की जांच रिपोर्ट कार्रवाई के लिए शासन को भेजी है।
विज्ञापन


पेयजल निगम में वर्ष 2014 में एई के पद पर अशोक प्रजापति ने जॉइन किया। उन्होंने अपनी जॉइनिंग में खेल कोटे के लिए गलत प्रमाणपत्र लगाए थे। इसकी शिकायत वर्ष 2023 में हुई। शिकायत पर जांच की गई तो पता चला कि प्रजापति ने पंतनगर विवि का खेल का प्रमाणपत्र तो लगा रखा है लेकिन नियमानुसार न तो मेडल मिला और न ही राष्ट्रीय स्तर पर कहीं खेले। लिहाजा, निगम प्रबंधन ने जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। शासन ने नियमानुसार कार्रवाई को कहा। प्रजापति से स्पष्टीकरण मांगा गया। इसके बाद पेयजल निगम प्रबंधन ने शनिवार को अशोक प्रजापति को सेवा से बर्खास्त कर दिया।

वहीं, प्रभारी अधिशासी अभियंता अनीसा जाटव की जांच रिपोर्ट भी पेयजल निगम प्रबंधन ने कार्रवाई के लिए शासन को भेजी है। शासन ने इसे न्याय विभाग को भेजा हुआ है। अनीसा पर आरोप है कि उन्होंने नौकरी के आवेदन के समय बिजनौर, यूपी का जाति प्रमाण पत्र लगाया था लेकिन नौकरी जॉइनिंग के दौरान उन्होंने उत्तराखंड का जाति प्रमाण पत्र लगाया। नियमानुसार एक व्यक्ति का दो जगह से जाति प्रमाण पत्र नहीं हो सकता है। अनीसा भी 2014 बैच की हैं। अभी शासन से निर्देशों का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें