फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी खबर: डाकघर के खाते में 500 रुपये से कम बैलेंस पर लगेगा जुर्माना

Sun, 22 Nov 2020 01:53 PM IST
अलका त्यागी गौरव ममगाईं, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कम बैलेंस पर देनी होगी 100 रुपये की पेनल्टी, जिले के सभी डाकघरों में लागू हुआ नया नियम
विज्ञापन
रुपये - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर डाकघर में आपका बचत खाता है तो उसमें न्यूनतम 500 रुपये जरूर रखें। क्योंकि, अब खाते में न्यूनतम राशि से कम बैलेंस होने पर विभाग 100 रुपये का जुर्माना वसूलेगा। प्रवर डाक अधीक्षक कार्यालय ने इसे लेकर जिले के सभी डाकघरों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। डाकघरों में यह नई व्यवस्था लागू कर दी गई है।

विज्ञापन


जीपीओ व अन्य शाखाओं में खाताधारकों को सूचना देने के लिए नोटिस भी लगाए गए हैं। खाते में 500 रुपये से कम बैलेंस वाले खाताधारकों को मैसेज के जरिए भी न्यूनतम राशि जमा न करने पर 100 रुपये की पेनल्टी की जानकारी दी जा रही है।


प्रवर डाक अधीक्षक अनसूया प्रसाद चमोला ने कहा कि कोशिश है कि डाक बचत खातों को सक्रिय किया जा सके। साथ ही डाक खाताधारकों को बैंक की तर्ज पर बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का भी प्रयास है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बैलेंस की बाध्यता पहले से, पेनल्टी अब

विभाग के अनुसार, डाक बचत खाते में न्यूनतम 500 रुपये रखने का नियम एक साल पहले लागू किया गया था,  लेकिन किसी तरह की पेनल्टी की व्यवस्था नहीं थी। इस कारण खाताधारकों ने न्यूनतम राशि रखने की बाध्यता को गंभीरता से नहीं लिया। अब विभाग को सख्त होना पड़ा है।

हजारों खाते निष्क्रिय
वर्तमान में देहरादून मंडल में डाक विभाग में कुल एक लाख 31 हजार 431 बचत खाते हैं। इनमें करीब 20 प्रतिशत खातों में शून्य या 500 से कम बैलेंस है। इनकी संख्या हजारों में हैं। 18 दिसंबर 2019 को डाक विभाग ने न्यूनतम 500 रुपये बैलेंस रखने की बाध्यता रखी। इसके बाद महज 5 प्रतिशत खाताधारकों ने 500 रुपये बैलेंस रखना शुरू किया। जबकि ज्यादातर खाताधारकों ने नियम का पालन नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें