फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव: नए सत्र से आईटीआई में बढ़ी 10 गुना फीस, अब छात्रों को देने पड़ेंगे इतने रुपये

Sun, 27 Sep 2020 10:24 AM IST
अलका त्यागी नवीन सक्सेना, अमर उजाला, हल्द्वानी

सार

  • पहले 40 रुपये थी फीस, अब देने होंगे 3900 रुपये
विज्ञापन
रुपये - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की आईटीआई में नए सत्र में दस गुना फीस बढ़ा दी गई है। अब प्रत्येक ट्रेड में दाखिला लेने वाले सामान्य वर्ग के छात्रों को 3900 रुपये वार्षिक फीस देनी होगी। पिछले वर्ष तक आईटीआई में छात्रों से 40 रुपये प्रतिमाह फीस ली जाती थी और 50 रुपये कॉशनमनी जमा होती थी। 

विज्ञापन


व्यावसायिक परीक्षा परिषद के उपनिदेशक जेएम नेगी की ओर से प्रधानाचार्यों को भेजे गए आदेश में शासनादेश के आधार पर अभ्यर्थियों से फीस जमा कराने को कहा गया है। इधर, कोरोना महामारी को देखते हुए निदेशालय ने छात्रों को प्रवेश के समय 2200 रुपये जमा करने की सुविधा प्रदान की है, जबकि आरक्षित वर्ग के छात्रों को 1200 रुपये फीस जमा करनी होगी। विभाग की ओर से यह भी निर्देशित किया गया है बाकी फीस स्थितियां सामान्य होने पर जमा कराई जा सकती है।

सेल्फ फाइनेंस की सीटों पर फीस 10 हजार 
आईटीआई में राज्य की सीटों से इतर तृतीय शिफ्ट और आईएमसी (पीपीपी) के सापेक्ष प्रवेश हेतु प्रशिक्षणार्थियों को 10 हजार रुपये फीस जमा करनी होगी। हल्द्वानी आईटीआई (युवक) में इलेक्ट्रिशियन और फिटर ट्रेड में सेल्फ फाइनेंस की 20-20 सीटें आवंटित की गई हैं। इसकी मेरिट सूची अलग से जारी हुई है।  
विज्ञापन


ये दस्तावेज लाने होंगे
मूल प्रतियों के अलावा प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रति, दो फोटोग्राफ, आवंटनपत्र मूल रूप में।

विज्ञापन

फीस की वार्षिक दरें (रुपये में)

प्रवेश शुल्क                                   200 
प्रशिक्षण शुल्क                               1000 
परिचय शुल्क                                  50  
प्रशिक्षार्थी वेलफेयर शुल्क                  150 
भवन संबंधी मरम्मत कार्य शुल्क          400 
जल तथा विद्युत शुल्क                      300 
प्रशिक्षण और नियोजन शुल्क               400 
पुस्तकालय शुल्क                              100 
कंप्यूटर शुल्क                                   1000  
संस्थान स्तर पर शुल्क (काशनमनी)       300 
कुल                                                3900 

फीस बढ़ाने का प्रस्ताव पूर्व में पारित हो चुका है। संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने एवं प्रशिक्षणार्थियों को सुविधाएं दिए जाने के उद्देश्य से शासन स्तर पर फीस वृद्धि करने का फैसला किया गया।  
- डॉ. आर राजेश कुमार निदेशक (प्रशिक्षण) प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें