इस कांच के प्लेटफार्म पर खड़े होकर लोग जिलासू में प्राकृतिक नजारों का आनंद ले सकेंगे। साथ ही यहां रीवर बीच भी विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही यहां पर्यटकों को रात्रि विश्राम की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए होम स्टे की सुविधा दी जाएगी। साथ ही लंगासू में आयुर्वेद का पंचकर्म सेंटर स्थापित किया जा रहा है। इसका कार्य शुरू कर दिया गया है, जल्द ही यह प्लेटफार्म बनकर तैयार हो जाएगा।
बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के साथ कुछ ही चुनिंदा धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर हर वर्ष लाखों तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं। उन्हें नए स्थलों से रूबरू कराने के उद्देश्य से जिलासू और लंगासू क्षेत्र को विकसित करने की योजना बनाई है। इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।
- स्वाति एस भदौरिया, डीएम, चमोली।