कोरोना वैक्सीन के पंजीकरण के नाम पर ठगी करने वाले झांसा देते हैं कि वैक्सीन आ रही है। आपको पहले चरण में टीका लगा दिया जाएगा। इसके लिए भुगतान भी कम देना होगा। पंजीकरण के नाम पर संबंधित व्यक्ति के आधार कार्ड और मेल से संबंधित जानकारी मांगी जाती है। आधार कार्ड के सत्यापन के लिए नाम पर मोबाइल में आए ओटीपी की जानकारी मांगी जाती है। ओटीपी और आधार नंबर देने पर बैंक खाते से रकम निकाली जा सकती है।
कोरोना वैक्सीन के पंजीकरण के नाम पर आने वाले कॉल से सावधान रहें। वैक्सीन बनकर तैयार हो रही है लेकिन इसे लगाने के लिए किसी भी तरह के पंजीकरण नहीं कराए जा रहे हैं। साइबर ठग पंजीकरण के नाम पर बैंक खातों में डाका डाल सकते हैं। अपने आधार कार्ड व मोबाइल पर आने वाले बैंक खाते की जानकारी किसी को न दें।
-अशोक कुमार, डीजीपी(उत्तराखंड)